ALOO KE GUTKE | आलू के गुटके
ALOO KE GUTKE : उत्तराखंड की एक पारंपरिक रेसिपी है आलू के गुटके, जिसे उबले हुए आलू से बनाया जाता है | उत्तराखंड में त्योहारों में लोग आलू के गुटके विशेष रूप से बनाते है | इस रेसिपी में आप को मिलता है :
न्युट्रिशन फैक्ट्स
- 166 कैलोरीज / कप
- 3.61 ग्राम फैट /कप
कुल समय
20 मिनट
सामाग्री
- आलू - 1 किलो
- हल्दी पाउडर - 1 छोटे चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटे चम्मच
- मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- हरा धनिया - 3 छोटे चम्मच (कटा हुआ )
- तेल (सरसों) - 50 ग्राम
- नमक - स्वादानुसार
साबुत मसाले
- जीरा - 2 छोटे चम्मच
- साबुत लाल मिर्च - 5 ग्राम
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले आलू को उबाल ले उसके बाद उन्हें छील ले |
- अब छीले हुए आलू को छोटे-छोटे टुकड़ो में काट लें |
- अब कढ़ाई में तेल गर्म कर उसमे साबुत लाल मिर्च को फ्राई कर के अलग निकाल लें |
- अब जीरा फ्राई करे ,जीरा फ्राई होने पर उसमे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर , नमक डाले |
- अब कटे हुए आलू को डाल दे , और आलू को अच्छे से मसालों के साथ मिक्स होने दे |
- पक जाने पर कटे हुए धनिये और फ्राई किए हुए साबुत लाल मिर्च के साथ परोसे |
Pragmatic Play launches mobile casino in India | KLHAR
ReplyDeletePragmatic 동해 출장샵 Play 부산광역 출장샵 has 광양 출장샵 announced its 김제 출장마사지 latest 김포 출장샵