BHANG KI CHUTNEY | भांग की चटनी
BHANG KI CHUTNEY : चटनी नाम सुनते ही आम की चटनी याद आती है लेकिन उत्तराखंड में भांग की चटनी भी बनाई जाती है | उत्तराखंड में लोग भांग के बीजों से चटनी बनाते है
न्युट्रिशन फैक्ट्स
- 57 कैलोरीज / चम्मच
- 4. 5 ग्राम फैट />चम्मच
कुल समय
- 10 मिनट
सामाग्री
- भांग के बीज - 50 ग्राम
- हरी मिर्च - 1
- नींबू का रस - 4 छोटे चम्मच
- हरा धनिया (कटा हुआ) - 3 छोटे चम्मच
- हरा पुदीना (कटा हुआ ) - 3 छोटे चम्मच
- नमक - 1/2 छोटा चम्मच
साबुत मसाले
- साबुत लाल मिर्च - 2
- जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
ऐसे बनाएं
- सबसे पहले पैन में भांग के बीज को भून कर अलग रख ले |
- अब साबुत लाल मिर्च और जीरा भी भून ले |
- अब भुने हुए भांग , लाल मिर्च , जीरे को पीस ले |
- अब इसमें पुदीना , धनिया , हरी मिर्च मिला पीसे |
- पीस जाने के बाद इसमें नमक और नींबू का रस मिलाए |
Bahut badhiya.
ReplyDelete