CHANA RECIPE IN HINDI |

मजेदार चना 


चने की सब्जी आप ने कई बार बनाई होगी , आज मै आप को बताने जा रहा हूँ  कैसे आप चने को चाय के साथ प्रयोग कर सकते है  | चने  में आप को मिलता है :

न्युट्रिशन फैक्ट्स



  • 280  कैलोरीज / कप  
  • 13  ग्राम फैट /कप  

कुल समय 

  • 1/2 घंटा 

सामाग्री 

  • लाल देसी चना (भीगे हुए ) - 250 ग्राम 
  • लहसुन - 15 -20 
  • हरी मिर्च - 5 - 8 
  • नमक - स्वादानुसार  

ऐसे बनाएं 

सबसे पहले एक मोठे तल वाली कढ़ाई को बिना तेल डाले गैस पर रखे | गरम होने पर इसमें भीगे लाल चने को पानी से निकाल कर डाल दे | चने को चलाते रहे | धीरे धीरे चना फूटने लगेगा और भून जाएगा | 

अब लहसुन , मिर्च  को कूट ले  अब इसमें नमक और एक चम्मच सरसो का तेल मिलाये | अब इसमें भुने हुए चने मिलाये और चाय के साथ खा सकते है | 

अब आप के  स्वादिस्ट मजेदार चने  बन कर तैयार है ,  आप इसे चाय के भी साथ ले सकते है |

आप को  रेसिपी कैसी लगी लिख भेजिए हमारे कमेंट बॉक्स में | और अधिक रेसिपीज के लिए www.pakana-khana.blogspot.com में जाये | 

BY :  Rahul singh

Comments