पनीर मसाला करी
पनीर मसाला करी : यह पनीर मसाला करी रेसिपी मेरी मनपसंद रेसिपियों में से एक है | स्वीटकॉर्न इस रेसिपी को एक अलग प्रकार का स्वाद और टेक्सचर देता है | इसमें आपको मिलता है :
न्युट्रिशन फैक्ट्स
- 256 कैलोरीज ,
- 21 ग्राम फैट
कुल समय
- 1/2 घंटा
सामाग्री
- स्वीटकॉर्न - 2
- पनीर - 250 ग्राम
- टमाटर - 4
- हरी मिर्च - 1
- हरा धनिया - कटा हुआ
- मिर्च पाउडर - 1 /4 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1 /4 छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
- हींग - 1 चुटकी
- अदरक - 1 इंच
- तेल - 4-5 बड़ा चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
साबुत मसाले
- दालचीनी - 2 इंच
- बड़ी इलाइची - 2
- काली मिर्च - 4-6
- लौंग - 2
- जीरा - 1 /2 छोटा चम्मच
ऐसे बनाएं
स्वीटकॉर्न भुट्टे को कद्दूकस कर के उसका सारा पल्प निकाल ले | पनीर को चौकोर काटे | अब साबुत मसालो को दरदरा कूट ले | टमाटर - हरी मिर्च -अदरक को पीस कर पेस्ट बना ले | एक कढ़ाई में तेल गर्म करे | गर्म तेल में पनीर के टुकड़ो को डाल कर हल्का ब्राउन होने तक तल ले | इसके बाद गर्म तेल में जीरा डाल के भून ले | जीरा भुनने पर हींग , साबुत दरदरे कूटे मसाले , हल्दी पाउडर , धनिया पाउडर और टमाटर-हरी मिर्च -अदरक का पेस्ट डाल कर मसाले को मिक्स कर ले | लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भूने , जब तक कि मसाले से तेल अलग न होने लगे | मसाला भून जाने पर इसमें स्वकीटकॉर्न पेस्ट डाल कर 2-3 मिनट लगातार चलते हुए पका लीजिए | मसाले में 1/2 कप पानी और नमक स्वादानुसार मिलाए | ग्रेवी में पनीर और हरा धनिया डाल कर मिला दे और धीमी आंच पर 2 मिनट पकने दीजिए | इसके बाद गैस बंद कर ले और सब्जी को बर्तन में निकाल ले|
Comments
Post a Comment